क्रिसमस पर बाइबिल वचन
यूहन्ना 3:16
क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।
यशायाह 9:6-7
क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्र
दिया गया है; और प्रभुता उसके
कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत, युक्ति करने वाला, पराक्रमी
परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार
रखा जाएगा।
उसकी
प्रभुता सर्वदा बढ़ती रहेगी, और उसकी शान्ति का अन्त न होगा, इसलिये वे उसको
दाऊद की राजगद्दी पर इस समय से ले कर सर्वदा के लिये न्याय और धर्म के द्वारा स्थिर
किए ओर संभाले रहेगा। सेनाओं के
यहोवा की धुन के द्वारा यह हो जाएगा।
रोमियों 6:23
क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है।
1 यूहन्ना 5:9-12
यदि हम मनुष्यों की गवाही ग्रहण करते हैं, तो परमेश्वर की गवाही तो बड़ी है,क्योंकि यह परमेश्वर की गवाही है जो उस ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
जो कोई परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है, उस में गवाही है। जो कोई परमेश्वर पर विश्वास नहीं करता, उस ने उसे झूठा ठहराया, क्योंकि उस ने उस गवाही पर विश्वास नहीं किया, जो परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
और वह गवाही यह है, कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।
जिसके पास पुत्र है उसके पास जीवन है; जिसके पास परमेश्वर का पुत्र नहीं है उसके पास जीवन भी नहीं है।
.
Comments
Post a Comment