Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2022

महिमामय परमेश्वर बुला रहा है

महिमामय परमेश्वर बुला रहा है। परमेश्वर जो सारी महिमा का धनी है वह महिमामय परमेश्वर आपको अपनी महिमा के लिए बुला रहा है , और   क्या आप उसकी बुलाहट से अवगत हैं या नहीं। वही महिमामय परमेश्वर ने उत्पत्ति अध्याय 12 में इब्राहीम से बात की और उसे अपनी महिमा के लिए बुलाया। परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा , " अपना देश , अपनी प्रजा को छोड़कर , और अपने पिता के घराने को छोड़कर उस देश में चला जा , जो मैं तुझे दिखाऊंगा" परमेश्वर ने इब्राहीम से 3 चीजे छोड़ने को कहा। 1. अपना देश 2. अपने   लोग 3. अपने पिता का घर इब्राहीम के लिए इन सब बातों को छोड़ना बहुत कठिन होगा , परन्तु उसने वहाँ जाने का निश्चय किया जहा परमेश्वर उसे जाने के लिए कह रहा था , और   हम उत्पत्ति 12:8 में पढ़ते हैं कि इब्राहीम ने उस स्थान को छोड़ दिया और बेतेल के पूर्व में पहाड़ों पर चला गया। जब भी वह   महिमामय   परमेश्वर आपको बुलाए तो परमेश्वर आपको कुछ न कुछ छोड़ने के लिए कहेंगे , और यह हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पडाव है जिसे हमें किसी भी कीमत पर पार करना है। एक बात का...